पूर्णिया: आगामी राज्य स्तरीय मां कामाख्या महोत्सव की पूर्व तैयारी के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने संयुक्त रूप से मां कामाख्या मंदिर परिसर, प्रखंड नगर का निरीक्षण किया। इस मेले का आयोजन 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक संभावित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में वरीय अधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी और मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेले के बेहतर आयोजन और विधि व्यवस्था, मंदिर परिसर की सफाई, कार्यक्रम स्थल की चिन्हित व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर मेले की तैयारी समय पर और प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया। यह महोत्सव चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर हर वर्ष आयोजित होता है और राज्य भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इसे विशेष बनाती है।



