नए साल में पूर्णिया–सीमांचल को नई सौगात आशीष गोस्वामी ने मंत्री दिलीप जायसवाल एवं विधायक खेमका का जताया आभार

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले की यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल एवं पूर्णिया सदर विधायक विजय कुमार खेमका के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। गोस्वामी ने कहा कि खुश्कीबाग स्थित जर्जर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को फोरलेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव, साथ ही मेडिकल कॉलेज के सामने फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विशेष प्रावधान, आम जनता, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

उन्होंने उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा संबंधित विभाग को डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) शीघ्र तैयार करने के निर्देश को दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि इससे परियोजना जल्द धरातल पर उतरेगी और पूर्णिया शहर की यातायात समस्या में उल्लेखनीय सुधार होगा। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के ऐसे सकारात्मक प्रयासों से पूर्णिया सहित संपूर्ण सीमांचल क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और नए साल में क्षेत्र को वास्तविक सौगात प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *