पूर्णिया | जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में उद्योग विभाग द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत 9 लाभुकों को ₹69.66 लाख का ऋण वितरण तथा 10 लाभुकों को ₹73.57 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) अंतर्गत 4 लाभुकों को ₹34.62 लाख का ऋण वितरण एवं 2 लाभुकों को ₹20 लाख का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।डीएम ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए ऋण राशि का सदुपयोग कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन एवं समय पर किस्त भुगतान की अपील की। इस अवसर पर उद्योग विभाग की योजनाओं एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना की समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं लगभग 50 उद्यमी उपस्थित रहे। Post navigationबी कोठी सीएचसी में एमडीए कार्यक्रम को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्णिया विवि में गेस्ट फैकल्टी बहाली पर सवाल, राज्यपाल से जांच की मांग
पूर्णिया | जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में उद्योग विभाग द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत 9 लाभुकों को ₹69.66 लाख का ऋण वितरण तथा 10 लाभुकों को ₹73.57 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) अंतर्गत 4 लाभुकों को ₹34.62 लाख का ऋण वितरण एवं 2 लाभुकों को ₹20 लाख का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।डीएम ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए ऋण राशि का सदुपयोग कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन एवं समय पर किस्त भुगतान की अपील की। इस अवसर पर उद्योग विभाग की योजनाओं एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना की समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं लगभग 50 उद्यमी उपस्थित रहे।