रूपौली पुलिस ने एक विदेशी शराब के तस्कर को विदेशी शराब से लदी स्कूटी सहित गिरफतार करने में सफलता पायी है । गिरफतार तस्कर इसी थाना क्षेत्र के मैनमा गांव का पवन कुमार, पिता श्रवण मंडल है । उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उसे गुप्त सूचना मिली थी कि मैनमा गांव का शराब तस्कर बिरौली बाजार स्थित खेल मैदान में स्कूटी पर शराब लोड कर किसी का इंतजार कर रहा है । पुलिस गस्तीदल तत्काल वहां पहुंची, पुलिस को देखते ही शराब तस्कर पवन वहां से भागने लगा, जिसे खदेडकर पकड लिया गया । मौके पर उसकी तलाशी ली गई, तो एक सेमसंग मोबाइल बरामद हुआ । स्कूटी की तलाशी में उसपर लदे दो बैग में विदेशी शराब की बोतलें मिलीं । जो विभिन्न ब्रांड की 19.500 लीटर विदेशी शराब थीं । पुलिस ने बताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में नशा का व्यापार या बेचनेवालों को छोडेंगे नहीं, उन्होंने चेताया कि वेलोग इस नशा के कारोबार से अपने को अलग कर लें, अन्यथा भुगतने को तैयार रहें । इधर मैनमा गांव के लोगों ने बताया कि शराब तस्कर पवन से पूरा गांव तबाह है, पूरे गांव ही नहीं क्षेत्र के लोगों को शराबी बनाने पर तूला है । इससे कुछ दिन पहले भी इसी गांव का एक युवक इसी मामले में जेल गया है, पवन के जेल जाने से गांव में जश्न का माहौल है । Post navigationबनमनखी में एमडीए कार्यक्रम को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी जवाहर यादव के निधन पर शोक, मंत्री लेशी सिंह ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात