पूर्णिया: पूर्णिया जिले के जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पंचायत सचिवों के लिए दो दिवसीय ई-गवर्नेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड बी.कोठी, रूपौली, कसबा, भवानीपुर, डगरूआ, के.नगर, पूर्णिया पूर्व और श्रीनगर के सचिवों ने भाग लिया।

राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री अखिलेश कुमार साह और श्री फहामुद्दीन अंसारी ने e-Gram Swaraj, GeM Portal, PFMS, e-Office, RTPS, PDI, सभा सार, ई-कचहरी, Panchayat Award, PRD निश्चय सॉफ्ट, TMP, मेरी पंचायत मेरी धरोहर जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सचिवों को योजनाओं की डिजिटल निगरानी, ग्राम सभा में ई-भागीदारी और स्थानीय निर्णय प्रक्रिया में ई-गवर्नेंस के प्रभावी उपयोग पर गहन जानकारी दी गई।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी और नोडल अधिकारी दीपक कुमार साह ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स के सही उपयोग से पंचायत स्तर पर विकास की गति बढ़ेगी और अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा। सचिवों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुए इसे अपने ग्राम पंचायतों में लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"