A grand court of Lord Shri Khatu Shyam will be decorated in Bhawanipur tomorrow, a huge Nishan Yatra will be taken out.

पूर्णिया / आनंद यादुका

भवानीपुर नगर पंचायत स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को प्रभु श्री खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्याम परिवार भवानीपुर द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। आयोजन को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्याम परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार की सुबह नगर पंचायत क्षेत्र में प्रभु श्री खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। निशान यात्रा के उपरांत मुख्य आयोजन स्थल अग्रसेन भवन में विधिवत रूप से अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तथा सवामणी और छप्पनभोग का भोग अर्पित किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए दिन भर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में कलकत्ता से पधारे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्याम बाबा के भजनों से समूचा क्षेत्र भक्तिरस में डूब जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्याम परिवार भवानीपुर के सभी सदस्य तन-मन-धन से जुटे हुए हैं ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"