विष्णुपुर मंडल में रिकॉर्ड तोड़ हिंदू सम्मेलन: 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ली एकता की शपथ, संघ शताब्दी में लिया हर घर तक पहुंचाने का संकल्प

पूर्णिया: पूर्णिया के अमौर खंड अंतर्गत तरौना स्थित परमान नदी तट पर 13 फरवरी 2026 को विष्णुपुर मंडल हिंदू सम्मेलन का आयोजन इतना भव्य रहा कि 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और तैयार किया गया 10 हजार क्षमता वाला पंडाल भी छोटा पड़ गया। आरएसएस के संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस विराट सम्मेलन की अध्यक्षता सुरज विश्वास ने की, जबकि पालक जिला कार्यवाह दीपक मंडल के कुशल मार्गदर्शन में यह पूर्णिया जिले का अब तक का सबसे बड़ा हिंदू एकता सम्मेलन साबित हुआ।

मंच पर संतोष कुमार पुगालिया, राजेश कुमार सिंह, पवन कुमार पोद्दार, मृत्युंजय महान, रंजन कुणाल, अमित कुमार साह, अरुण कुमार शर्मा, अखिलेश दास, विद्यानंद विश्वास, विवेकानंद झा, राम सुभाष प्रसाद जैसे वक्ताओं ने ओजस्वी भाषणों में जाति-पाति के बंधनों को तोड़कर हिंदुत्व के भाव से एकजुट होने, लव जिहाद जैसी चुनौतियों से निपटने और पंच परिवर्तन को जीवन में उतारने का आह्वान किया। वक्ताओं ने संघ के 100 वर्षों के संघर्ष, बलिदान और समाज सेवा को विस्तार से बताया तथा हर स्वयंसेवक से आग्रह किया कि संघ और उसके अनुशांगिक संगठनों को हर घर तक पहुंचाकर इसे सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाया जाए। सम्मेलन में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही और लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सभी ने गंभीरता से ध्यान दिया।

कार्यक्रम के बाद आयोजकों ने भव्य खिचड़ी महाप्रसाद वितरण किया और संध्या में परमान नदी तट पर दीपोत्सव एवं गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से महिलाओं-पुरुषों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक सम्मेलन को सफल बनाने में सुरज विश्वास, अरुण कुमार शर्मा, मणिभूषण विश्वास, अनिल विश्वास, अनिरुद्ध कुमार, भविष्य कुमार, कृष्ण कुमार, संकेत कुमार, सोनू, अवधेश कुमार, गौतम, विमलेश कुमार, अखिलेश दास, गुरुदेव, पुनीत, मदन, नितेश, अवधेश, धर्मेंद्र विश्वास, पवन, दिलीप, सुजीत, शंकर, धीरेन सहित सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ताओं और मातृशक्तियों की भूमिका सराहनीय रही। यह सम्मेलन संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और हिंदू समाज को एकजुट करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon