पूर्णिया स्थापना दिवस पर लेसी सिंह का संबोधन

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर लेसी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, बिहार सरकार, ने संयुक्त रूप से विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेसी सिंह ने पूर्णिया की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और निरंतर विकास यात्रा को स्मरण करते हुए जिले के सर्वांगीण प्रगति और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से जिले में संचालित विकास योजनाओं और उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की गई।

इस समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, युवा और आमजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। लेसी सिंह ने कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन में योगदान देने के लिए जिला प्रशासन, आयोजन समिति और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।