पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 202 के अनुसार बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना 2014 के तहत पत्रकारों के बीमा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

पूर्व में पीआर सं-023478 (I&PRD) 2025-26 के माध्यम से 17 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन कई पत्रकारों द्वारा समय पर आवेदन नहीं कर पाने के अनुरोध के बाद विभाग ने तिथि विस्तार का निर्णय लिया है। अब इच्छुक मीडिया प्रतिनिधि 21 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर कार्यालय अवधि (पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 6:00 बजे तक) मोबाइल नंबर 8757554614 एवं 7781818125 पर संपर्क किया जा सकता है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"