पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर थाना क्षेत्र के सहनगाँव वार्ड संख्या 16 स्थित मदनी जामा मस्जिद में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए मस्जिद परिसर से इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर और ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

मस्जिद कमेटी के सदस्य मोहम्मद नियाज आलम ने अमौर थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और ताले में बंद सामान को भी क्षतिग्रस्त कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

बताया जाता है कि इससे पहले भी मस्जिद में चोरी की घटना सामने आ चुकी है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"