सवर्ण समाज की एकता और UGC कानून के विरोध को लेकर रघुनाथपुर में बैठक

पूर्णियाँ : रघुनाथपुर में शनिवार को सवर्ण समाज की एकता एवं UGC कानून के विरोध को लेकर समाज के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक श्री दिलीप कुमार झा के आवास, कचहरी बलुआ, पूर्णिया में शाम चार बजे हुई।बैठक में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग, सामाजिक हित एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, UGC कानून को लेकर उपस्थित लोगों ने अपनी चिंताएं और विचार साझा किए।वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता और संगठन में निहित होती है।

समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की गई।बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज की एकता मजबूत करने तथा अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।