पूर्णियाँ : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस परेड–2026 के अवसर पर बुधवार को पूर्णियाँ जिले के बैसी प्रखंड में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से नागरिकों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही, आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।जिला प्रशासन, पूर्णियाँ ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भाव और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।




