PURNIA NEWS: बिहार बजट 2025-2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव: राकेश कुमार

पूर्णिया: PURNIA NEWS बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट 2025-2026 में राज्य के सभी प्रखंडों में महाविद्यालय स्थापित करने के लिए प्रावधान किए हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का प्रतीक है। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह सपना पहले शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और वर्तमान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की नेतृत्व में सच हो पाया है।

बजट में पूर्णिया हवाई सेवा की शुरुआत और शिक्षा के क्षेत्र में भारी वित्तीय प्रावधान की घोषणा की गई है, जिससे राज्य में महिला, किसान और युवाओं के आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में नई उम्मीदें बंधी हैं। राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस ऐतिहासिक बजट के लिए बधाई दी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon