PURNIA NEWS विमल किशोर : अमौर थाना क्षेत्र के परसाई गांव के बगल में एक मक्का के खेत में 23 फरवरी के शाम से लापता भतोरिया गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मक्का खेत में 26 फरवरी को मिला था। हत्या मामले में प्रेमिका ने एक प्रेमी के संग मिलकर दूसरे प्रेमी का किया हत्या। अमौर पुलिस ने हत्यारी प्रेमिका एवं प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रेम प्रसंग में 55 वर्षीय सईद की गला और मुंह दबा कर हत्या मामले में मो मरगूब उम्र 31 वर्ष एवं एक महिला शामिल है। प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को अमौर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में मकई के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान भतोरिया गांव के सईद के रूप में हुआ था। मृतक के पत्नी के फर्द बयान के आधार पर अमौर थाना कांड संख्या 82/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें तकनीकी अनुसंधान एवं मानव आसूचना के पश्चात दो व्यक्ति मोहम्मद मरगूब अहमद उम्र 31 वर्ष ग्राम भोंकड़ी हेबला टोला वार्ड नंबर 8 एवं एक महिला ग्राम भतोरिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना अपराध कबूल किया है एवं अन्य संदिग्ध के विरुद्ध अनुसंधान जारी है। वही बताया कि यह महिला का प्रेम प्रसंग कई साल से सईद से चल रहा था ।जो महिला को लेकर इधर उधर घूम भी रहा था। साथ ही भौकरी हेबला टोला के मो मरगूब से भी प्रेम प्रसंग सात आठ साल से चल रहा था। वही दोनों बीच से एक हो हटाने के लिए दोनों मिलकर साजिश के तहत महिला एवं मरगूब ने मिलकर सईद को मारने का प्लान बनाया। फिर लड़की ने सईद को मक्का खेत बुलाया, उसके बाद मरगूब और महिला दोनों ने मिलकर मुंह, नाक और गला दबा कर उसकी हत्या कर शव को वही छोड़ दिया था। मोबाइल के माध्यम से भी दोनों एक दूसरे से घटना के दिन बातचीत किए थे। और मृतक से भी संपर्क हुआ था फोन के माध्यम से।मक्का खेत में मरगूब एवं महिला का लोकेशन भी मिला है। जिस के आधार पर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया और दोनों ने अपना जुर्म कबूल भी किया है। वही सईद पहले से भी दो शादी किए हुए था। उसके बाद भी इससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि जहांगीर अंसारी, संगीता कुमारी, मो बाबुद्दीन, सअनि राम इकबाल पासवान सहित पुलिस बल मौजूद थे। Post navigationPURNIA NEWS: हेलमेट न पहनने से सड़क पर मौत का तांडव, टीकापटी गांव में चार युवकों की मौत ने हर दिल को किया बेजार PURNIA NEWS: पूर्णिया के साइकिलिस्टों ने एयरपोर्ट साइकिलिस्टों को किया सम्मानित, ‘राइड ग्रीन, ब्रिध क्लीन’ का साझा संदेश