SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला परिषद के सभागार मे डी.पी.आर.सी. नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता मे पिरामल फाउंडेशन द्वारा मुखिया, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक एवं लेखपाल को फाइलेरिया कार्यक्रम के जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।यह अभियान 10 फरवरी से लगातार 14 दिनों तक जिले मे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (IDA/MDA) का आयोजन किया जा रहा है।फाइलेरिया उन्मूलन सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम आशा कार्यकर्ता द्वारा घर -घर जाकर एवं अंतिम तीन दिनों तक स्कूल, कॉलेज मे बूथ लगाकर दवाई खिलाई जाएगी।इस कार्यशाला मे डी. पी. आर. सी के नोडल पदाधिकारी माधवानंद झा, मिथलेश कुमार, पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड आलोक कुमार, अनीश कुमार अकेला, मनीष मनोहर, नीतू जायसवाल उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *