PURNIA NEWS : भवानीपुर में यूरिया की धरल्ले से हो रही है कालाबाजारी, 450 से 500 में बिक रहा है यूरिया

PURNIA NEWS आनंद यादुका : जिले की प्रमुख व्यवसायिक मंडी भवानीपुर में इस समय यूरिया की कालाबाजारी धरल्ले से जारी है । बाजार के दुकानदार इस समय किसानों को 450 से लेकर 500 रुपया में बेखौफ होकर यूरिया बेचने का काम कर रहे हैं । परंतु भवानीपुर प्रखंड के कृषि अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नहीं मालूम पड़ता है । इस समय किसानों को अपने मक्का, केला एवं अन्य फसलों में यूरिया डालने की मजबूरी है । नतीजतन किसान मनमाने कीमत पर भी यूरिया खरीदने को मजबूर बने हुए हैं, जिसका फायदा बाजार के दुकानदार बेखौफ होकर उठा रहे हैं । भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन गांव के किसान महबूब आलम ने बताया कि वह बाजार के एक दुकानदार से 450 रुपया में यूरिया खरीदा है ।

उसने बताया कि इससे कम कीमत में भवानीपुर के किसी दुकानदार के द्वारा यूरिया नहीं दिया जा रहा है । वहीं प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने बताया कि इसकी शिकायत किये जाने के बावजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया जाता है । किसानों ने बताया कि शिकायत करने के बाद दुकानदार उल्टे और अधिक कीमत वसूल करने लगते हैं । इस बावत धमदाहा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत कुमार सौरभ ने कहा कि दो दुकानदारों के द्वारा अधिक कीमत पर यूरिया बेचे जाने की जानकारी मिली है । उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक टीम गठित कर दोनों दुकानदारों के बिरुद्ध जांच करवाया जायेगा । जांचोपरांत दोषी दुकानदारों के बिरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon