PURNEA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री अग्रसेन भवन में हनुमान जन्मोत्सव के पावन मौके पर आयोजित रात्रि जागरण में श्रद्धालु शनिवार को रातभर झूमते रहे । आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के दौरान रात्री जागरण में ना सिर्फ भवानीपुर प्रखंड के सैकड़ो श्रधालुओं ने हिस्सा लिया , बल्कि इस आयोजन में रुपौली, बिरौली, धमदाहा एवं अन्य जगहों से काफी श्रद्धालु इसमें हिस्सा लेने पहुँचे थे | श्री राधारानी संगठन के द्वारा आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के द्वारा आयोजित रात्रि जागरण में बाहर से आये भजन गायकों ने ऐसी समां बांधी की श्रोता अपने जगहों से हिल नहीं पा रहे थे | बाहर से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दिया |
सिल्लीगुड़ी से आये चर्चित भजन गायक प्रीति भगत, भागलपुर से आये रूपेश राज, सुरेश डिडवानिया एवं राहुल सोनी के द्वारा गाये गए सुमधुर भजनों पर श्रोताओं ने जमकर तालियाँ बजाई | बाहर से आये भजन गायकों के प्रस्तुति पर श्रोता रातभर झूमते रहे । श्री हनुमान जन्मोत्सव के दौरान कलाकरों के द्वारा गाये गये भजन मेरो अंजनी के लाल, राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी, कौन कहते हैं भगवान आते नहीं आदि पर श्रोता मंत्रमुग्ध बने रहे ।
कलाकारों ने शनिवार की रात्रि एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समा बांधे रखा । बाहर से पधारे कलाकरों के प्रस्तुति पर श्रोता ना सिर्फ रातभर झूमते रहे , बल्कि मौजूद श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाते हुए कलाकारो का उत्साहवर्धन भी किया । इस दौरान समूचा वातवरण रात भर आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा ।

रातभर चलता रहा भंडारा :—-

श्री हनुमान जन्मोत्सव के दौरान श्री राधारानी संगठन भवानीपुर के द्वारा आयोजन स्थल पर विशाल भंडारे का प्रबंध भी किया गया था । इस दौरान हजारों लोगों ने भंडारे में भोजन का आनंद लिया । वहीं दूसरी तरफ आयोजक श्री राधारानी संगठन के द्वारा भव्य हनुमान दरबार सजाने के साथ साथ भगवान प्रभु श्री हनुमान को सवामणी एवं छप्पन भोग चढ़ाने का काम भी किया गया । आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव में भवानीपुर की अग्रवाल समाज की महिलाओं ने काफी बढ़चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभाई । इस दौरान समूचा भवानीपुर आध्यात्मिक रंग में डूबा रहा ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *