PURNIA NEWS : 14 मार्च को लगातार बाइक दुर्घटना में दो महिला समेत 14 युवा बुरी तरह से जख्मी

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : एक ओर रंग अबीर की होली मनाई जा रही थी, तो दूसरी ओर शराब पीकर युवा इस तरह से बेकाबू थे कि बाइक दुर्घटना में दो महिला समेत 14 युवा बुरी तरह जख्मी हो गए तथा इसमें से एक की बाइक के आमने-सामने की टक्कर में जान भी चली गई । दिनभर स्थिति यह थी कि लोग अपने घरों में ही रहना उचित समझा । पहली घटना टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गरीब घाट पुल के पास हुई, जहां दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । इसमें से रुपौली थाना क्षेत्र के गैदुहा गांव के सूरज कुमार की मौत इलाज के दौरान पूर्णिया में हो गई है । जबकि दूसरी बाइक पर सवार कटिहार जिला के समेली गांव के दो युवक सोनू कुमार पिता कालीचरण एवं बिट्टू कुमार पिता प्रकाश साह बुरी तरह से जख्मी हो गए । उन्हें तत्काल रेफरलअस्पताल पहुंचाया गया , जहां से वह प्राथमिक उपचार करवा कर पुलिस के भय से जिस ऑटो से आए थे, उसी ऑटो से वे भाग खड़े हुए । इसके बाद घायलों का अस्पताल आने का सिलसिला लगा रहा ।

इनमें से चंदन कुमार ग्वालपाड़ा, विक्रम कुमार रुपौली, राहुल कुमार भिखना, ब्रह्मचारी यादव मोहनपुर, प्रिंस कुमार सिंह तीनतंगा, सोनू कुमार टीकापट्टी, रतन कुमार टीकापट्टी, पूनम देवी दरगाहा, मानवी कुमारी रुपौली , पप्पू शर्मा आझोकोपा घायल हो गए थे, इनमें से लगभग सभी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया था । जबकि अनेक ऐसी दुर्घटना भी हुई, जो रेफरल अस्पताल नहीं पहुंच पाए तथा वे स्थानीय चिकित्सकों से ही पुलिस के भय से अपना इलाज करवाना उचित समझा । इस बार ऐसा लगा कि यह रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि शराबियों का त्यौहार है , जो सिर्फ खून बहाते नजर आए । यद्यपि पुलिस तत्पर दिखाई दी तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाती देखी गई ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon