Bihar Jamin Lagan

पटना: Bihar Jamin Lagan बिहार सरकार ने जमीन मालिकों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। 31 मार्च 2025 तक सभी रैयतों को अपनी जमीन का लगान जमा करना होगा, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह सूचना जारी करते हुए तहसीलदार और समाहर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। इस बार जमींदारी प्रथा के बाद पहली बार लगान वसूली पर इतनी सख्ती बरती जा रही है।

विभाग ने 14 मार्च 2025 को सोशल मीडिया पर यह भी बताया कि अब लोग ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से अपने लगान का भुगतान कर सकते हैं। विभाग ने रैयतों से अपील की है कि वे समय रहते अपना लगान जमा कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बच सकें। अगर निर्धारित तारीख तक लगान नहीं भरा जाता है तो नीलामी की कार्रवाई हो सकती है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *