Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNIA NEWS : डुमरी गांव में लगी आग, एक परिवार का घर जलकर खाक

By अंग इंडिया न्यूज़
March 18, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मंगलवार को लगी आग से एक परिवार का घर जलकर खाक हो गया है, इसमें पचास हजार नगदी समेत, लाखो की संपत्ति जलने का अनुमान है । मौके पर एसआई स्नेहिल कुमारी दलबल के साथ पहुंचीं तथा दमकल सहित ग्रामीणों के साथ मिलकर, आग पर काबू पाया । यह तो संयोग था कि पीडित का घर गांव से बाहर बांसबाडी में है, अन्यथा भयावह स्थिति हो सकती थी । इस संबंध में पीडित विशाल रविदास की पत्नी नूतन कुमारी ने रोते हुए बताया कि उसका सबकुछ आग की भेंट चढ गई है । उसने बताया कि पता नहीं कैसे अचानक घर में आग लग गई तथा घर धू-धूकर जलने लगा । वह शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगी, परंतु पछुआ हवा के कारण आग भयावह रूप ले लिया तथा उसके सामने उसका सबकुछ आग की भेंट चढ गया । जो शरीर पर बचा है, बस वही बचा है ।

उसने अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट कंपनी से पचास हजार रूपये ऋण लिया था, वह भी घर में ही रखा था, वह भी जलकर खाक हो गया । कपडा, अनाज, बत्र्तन, जेवर आदि सबकुछ खत्म हो गया । उसका रो-रोकर बुरा हाल है । बस यही कह रही थी कि वह कैसे अपना ऋण चुकाएगी । इधर खबर पाकर राजस्व कर्मचारी जीउत कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर, जले हुए घर का जायजा लिया । सीओ शिवानी सुरभि ने बताया कि जांच करवा ली गई है, सरकारी नियमानुसार पीडित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा । इधर पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, मुखिया चंचल कुमारी, पंचायत समिति सदस्य जीवछ पासवान, सरपंच शिवकुमार यादव, विनोद यादव आदि ने सरकार से पीडित परिवार को आवास योजना के तहत पक्का मकान देने की मांग करते हुए तत्काल प्रभाव से आर्थिक मदद की मांग की है ।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS: पूर्णिया में बिहार दिवस पर खेलों का जश्न: कबड्डी, कराटे और शतरंज में दिखेगी धुआंधार प्रतियोगिता

Next

PURNIA NEWS : भीषण आगलगी में आठ परिवारों के घर जलकर राख

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme