PURNEA NEWS : पूर्णिया में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा वारदात कहर थाना क्षेत्र के कस्टम ऑफिस के पास स्थित शिक्षक कॉलोनी में हुई है, जहां दिनदहाड़े एक अपराधी ने बंधन बैंक के कर्मचारी से पिस्तौल के नोक पर 91,000 रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार, बंधन बैंक के कर्मचारी राजा कुमार कटिहार जिले के आजमनगर के निवासी हैं और वह कलेक्शन का काम कर रहे थे।घटना के वक्त राजा कुमार दो जगह से पैसे कलेक्ट कर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश ने पिस्तौल दिखाते हुए उन्हें धमकाया और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। बंधन बैंक के अधिकारी ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अपराधी की तस्वीर भी अब पुलिस के पास है। हालांकि, अब देखना यह है कि पुलिस अपराधियों को कब तक पकड़ पाती है और इस बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं पर कब रोक लगती है। Post navigationPURNIA NEWS : बघवा बासा कदईधार पर पुल की उठने लगी मांग PURNIA NEWS : अमौर में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन