ARARIA NEWS ; फारबिसगंज में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई”

ARARIA NEWS/प्रिंस (अन्ना राय)। जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच द्वारा शुक्रवार को फारबिसगंज स्थित जेपी सभा भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक मुन्ना ठाकुर ने की। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, अशोक यादव प्रिंस, शंकर साह, विद्यानन्द पासवान, अधिवक्ता अनिल सिन्हा, किशोर राय, मनोज जायसवाल, वार्ड पार्षद उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल, वार्ड पार्षद रॉकी उर्फ नन्दन ठाकुर, पवन ठाकुर, बिजेंद्र ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, सुभाष ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि फारबिसगंज जैसे शहर में कर्पूरी ठाकुर, सरदार पटेल और स्वतंत्रता सेनानी द्वारका प्रसाद जैसी महान हस्तियों की कोई प्रतिमा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्पूरी ठाकुर सिर्फ एक जाति के नेता नहीं, बल्कि वे देश के महान नेता थे। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरुण निराला, सरवर आलम, नित्यानन्द ठाकुर, सन्नी ठाकुर, सिकन्दर ठाकुर, देवनाथ ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *