जोगबनी से ईरोड के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): बिहार और तमिलनाडु को जोड़ने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का आज जोगबनी रेलवे स्टेशन से भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर स्टेशन परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर खड़ी यह ट्रेन अपने उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार थी, और उसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी।

Araria News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोगबनी से ईरोड के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन सीमांचल के लोगों को दक्षिण भारत तक की सीधी और आरामदायक यात्रा का विकल्प देगी, जिससे उनकी लंबी दूरी की यात्रा अब और आसान हो जाएगी। यह ट्रेन न केवल बिहार और तमिलनाडु के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगी, बल्कि दोनों राज्यों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *