SAHARSA NEWS/अजय कुमार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से अगवानपुर स्थित मंडन भारती कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण किया गया।संचालित पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।पर्यावरण संरक्षण के उद्वेश्य से क्रियान्वित उक्त वर्णित अभियान में उन्होंने सभी से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की है।पौधारोपण अभियान में भाग लेने पश्चात जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित पोषण वाटिका केंद्र भ्रमण क्रम में विभिन्न प्रकार के पौधों का अवलोकन किया एवं उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।उक्त अवसर पर जानकारी दी गई कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत बैंक ऑफ इंडिया की सहरसा शाखा ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, सहरसा के परिसर में आयोजित विशाल वृक्षारोपण अभियान के तहत 1000 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक दीपक राकेश ने अपने संबोधन में कहा, “धरती माता हमें जीवन देती है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उसका संरक्षण करें। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल इसी भावना को प्रोत्साहित करती है। प्रत्येक पेड़ जो हम आज लगाते हैं, वह आने वाले कल के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण की नींव है।” वहीं, उप आंचलिक प्रबंधक शैलेंद्र कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता में जोर देकर कहा, “हमें हर साल कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। तभी हम अपने वातावरण को स्वच्छ और जीवन योग्य बना सकते हैं।इस अभियान की मेजबानी कर रहे मंडन भारती कृषि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अरुणिमा ने बैंक ऑफ इंडिया के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “यह एक प्रेरणादायक पहल है, जो न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि हमारे छात्रों और स्थानीय समुदाय को भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रोत्साहित करेगी।” उनके अनुसार, यह अभियान शैक्षिक संस्थानों के लिए एक मिसाल बन सकता है, जो पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
इस वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय पारिस्थितिकी के अनुकूल विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया जाएगा। बैंक ऑफ इंडिया की सहरसा शाखा ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इन पौधों की देखभाल और रखरखाव के लिए उचित व्यवस्था हो, ताकि वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें। इसके साथ ही, बैंक ने स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है और उन्हें अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया है। यह अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी, महाविद्यालय के छात्र और स्थानीय निवासी इस पहल में सक्रिय रूप से शामिल हुए । यह एकता और सहयोग का प्रतीक है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है।एक पेड़ माँ के नाम” पहल के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया ने न केवल पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक ठोस उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह प्रयास हमें याद दिलाता है कि छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े बदलाव की नींव रख सकते हैं। अब यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस पहल को आगे बढ़ाएं और अपनी माँ धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।आज आयोजित पर्यावरण संरक्षण संबंधित जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क, डीपीआरओ पंचायत शिरीष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।



