PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS रामनवमी शोभायात्रा को अभूतपूर्व और भव्य बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद्/बजरंगदल पूर्णिया की बैठक विहिप/ बजरंगदल जिला अध्यक्ष सह प्रांत अधिकारी श्री पवन कुमार पोद्दार के रामबाग स्थित आवास पर रविवार के संध्या आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पोद्दार ने कहा कि विहिप /बजरंगदल द्वारा पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों में रामनवमी शोभायात्रा भिन्न भिन्न तिथियों को भव्य और विशाल रूप में निकाली जाएगी। सभी प्रखंड के अध्यक्ष, मंत्री और संयोजक को आवश्यक दिशा-निर्देश जिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया। पूर्णिया शहर में 7 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बजरंगदल जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार एवं नगर अध्यक्ष मंतोष कुमार झा के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के मार्गदर्शन में निकाली जाएगी जो अभूतपूर्व होगा।

शोभायात्रा की तैयारी के निमित्त अलग अलग मुहल्लों की टोली बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। गुलाब बाग की जिम्मेदारी अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान एवं जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार साह को दी गई। खुश्किबाग और सिटी की जिम्मेदारी नगर गौरक्षा प्रमुख करण कुमार चौधरी को दी गई। रामबाग की जिम्मेदारी जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार एवं नगर संयोजक ब्रजेश कुमार को दी गई। शहर की जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष मंतोष कुमार झा को दी गई।शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग एवं प्रमुख मार्गों में भगवा ध्वज लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष निलाभ रंजन झा, जिला कोषाध्यक्ष रंजन कुणाल, जिला संपर्क प्रमुख मृत्युंजय महान, जिला सहमंत्री विनित भदोरिया,जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार, नगर अध्यक्ष मंतोष कुमार झा, नगर मंत्री आनंद कुमार, पुरन्दाहा संयोजक अमित मिश्रा, अध्यक्ष राकेश कुमार झा, गुलाब बाग अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान, मंत्री अमित झा आदि ने अपने अपने विचार रखे। इस बैठक में विहिप बजरंगदल के पवन कुमार पोद्दार, निलाभ रंजन झा, अमित झा, रामप्रवेश पासवान, विजय पासवान, अमित मिश्रा, राकेश कुमार झा, रंजन कुणाल,मंतोष कुमार झा, ब्रजेश कुमार,रिज्जू राज़,सुजन मंडल, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, आनंद कुमार, अमित कुमार साह,करण कुमार चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *