PURNIA NEWS

पूर्णिया, नंदकिशोर: PURNIA NEWS पूर्णिया के निगम क्षेत्र में ही कचरा डंपिंग स्थान बनाकर आग लगाने के कारण आसपास के कई वार्ड विषैले धुएं से प्रभावित होगए हैं। पूर्णिया सिटी के पास वार्ड नंबर 34 में कचरा डंपिंग स्थान बनाकर उसमें नगर निगम के कर्मियों द्वारा आग लगा दिया गया है, जिसके कारण आसपास के कई वार्ड के लोग प्रभावित हो गए हैं। दर्जनों बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सभी को अस्पताल दौड़ना पड़ रहा है। दिन में तो इतना पता नहीं चल पाता परंतु रात के समय में सभी के घरों में धुएं का अंबार लग जाता है और बच्चों में खासी शुरू हो जाती है बुजुर्ग भी परेशान है।

इस मामले को लेकर अचानक रात्रि के 9:00 बजे से कई वार्ड के लोग इकट्ठे हुए और इसका विरोध करने लगे। उसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद ने आकर इस तरह गाली गलौज की जिससे वीडियो में देखकर ही समझ में आ जाएगा की कैसे यह सब एक जनप्रतिनिधि द्वारा किया जा सकता है। कचरा डंपिंग वार्ड नंबर चौतीस में किया गया है। परंतु प्रभावित हो रहे वार्डो जैसे -40,41,34 में अधिकतर लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा वार्ड नंबर 40 के लोग परेशान है। वार्ड नंबर चालीस के वार्ड पार्षद गुलाब हुसैन ने आम नागरिकों को जिस तरह से गाली दी उससे तो यही लगता है कि रंगदारी और दबंगई चरम पर है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *