SAHARSA NEWS : कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

SAHARSA NEWS अजय कुमार, सहरसा : सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के कोसी दियारा के भारतीय सनातन गुरुकुल स्कूल कनरिया में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोमेंटो एवं नोटबुक ओर कलम देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र रूपेश कुमार 450, गोलू कुमार 441 एवं सचिन कुमार 410 अंक प्राप्त कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि समिति प्रत्याशी कृष्णा बेलदार, मुखिया प्रत्याशी तेजनारायण उर्फ तेजो महतो, युवा समाजसेवी मंटून कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि प्रतिभाओ के समान से बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

इस तरह के आयोजन से बच्चों के बीच आगे बढ़ने का माहौल तैयार होता है। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को अन्य बच्चों को प्रेरणा लेने की बात कही है। वहीं प्रिंसिपल शिवचंद्र कुमार, चंद्रभानु कुमार, प्रेमचन्द कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि लगातार 5 वर्षों से भारतीय सनातन गुरुकुल स्कूल का रिजल्ट देखने को मिल रहा है। आगे भी उम्मीद करते हैं इससे बेहतर से बेहतर रिजल्ट आए। अपने शिक्षक के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। मेहनत का फल मीठा होता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon