SAHARSA NEWS/अजय कुमार : जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेक्षा गृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृतिका झा मिष्टी के नृत्य का लोगो ने खूब सराहना की। मिष्टी ने शुभ दिन आयो रे…, तेरी मिट्टी …, भारत की बेटी …, ए देश मेरे… पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्षा किरण देवी, नगर निगम के महापौर बैन प्रिया, पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ आलोक रंजन, जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, अपर समाहर्ता संजीव चौधरी, निशांत, डीडीसी संजय कुमार निराला, सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, मंच संचालक मुक्तेश्वर सिंह, प्रो गौतम सिंह, रोहित झा कत्थक, नवीन सिंह राजपूत ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न महोत्सव एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए पांच वर्षीय कृतिका को जिला प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक डॉ आलोक रंजन, महापौर बैन प्रिया, जिला परिषद अध्यक्षा किरण देवी, डीएम वैभव चौधरी, एसपी हिमांशु सहित अन्य ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र देकर मिष्टी के प्रदर्शन की काफी प्रशंसा की। सभी ने कृतिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालक मुक्तेश्वर सिंह ने लोगो को जानकारी देते बताया कि कृतिका द्वारा वसंत महोत्सव में प्रस्तुत किए गए नृत्य को ढाई लाख से अधिक व्यूज मिला है।
SAHARSA NEWS/जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


