PURNEA NEWS : आज से लगेगा डॉक्टरों का महाकुंभ: डायबिटीज मुक्त भारत की होगी बात

PURNEA NEWS : पूर्णिया में आज से चिकित्सा जगत का एक बड़ा आयोजन शुरू होने जा रहा है। क्लीनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 4, 5 और 6 अप्रैल को 9वाँ राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित होगा। इस महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामी और अनुभवी चिकित्सक मधुमेह, हृदय, किडनी और लीवर से जुड़ी बीमारियों पर नवीनतम शोध और उपचार के तरीकों को साझा करेंगे। यह सम्मेलन मरंगा स्थित मान्यवर में होगा, जिसमें करीब 400 डेलिगेट्स और 50 संकाय हिस्सा लेंगे।

इस अधिवेशन के प्रमुख संरक्षक डॉ. देवी राम ने बताया कि मधुमेह और हृदय रोग गैर-संचारी बीमारियों में सबसे खतरनाक हैं और विश्व में मृत्यु का प्रमुख कारण बन चुके हैं। उन्होंने कहा, “इस सम्मेलन का उद्देश्य इन बीमारियों के कारणों, रोकथाम और उपचार पर विस्तृत चर्चा करना है ताकि चिकित्सकों को नवीन जानकारी मिल सके।” वहीं, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन हृदय रोग और डायबिटीज जैसी महामारियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए तैयार करने का मंच होगा।

सम्मेलन में कई खास कार्यक्रम होंगे। 5 अप्रैल को सुबह 7 से 8 बजे ध्रुव उद्यान में आम लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट (सीपीआर) पर कार्यशाला होगी। डॉ. इम्तियाज भारती, डॉ. अभय कुमार और डॉ. सुजीत ने बताया कि यह सत्र आम जनता को आपात स्थिति में जीवन रक्षा के तरीके सिखाएगा। आयोजन सचिव डॉ. आर.के. मोदी ने कहा कि 6 अप्रैल को डायबिटीज में पैरों की देखभाल पर एक विशेष कार्यशाला होगी, जिसमें दिल्ली की डॉ. रितुजा शर्मा, पुणे की डॉ. मनीषा देशमुख, अगरतला के डॉ. वाशब घोष और पूर्णिया के डॉ. के.एस. आनंद जैसे विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस दौरान मरीजों पर लाइव डेमो भी होगा।

आज की प्रेस वार्ता में डॉ. अजय कुमार, डॉ. अरविंद, डॉ. ए.के. पाठक, डॉ. सादिक, डॉ. वाणी कुमार, डॉ. चंदन कुमार सिंह, डॉ. विनोद धारेवा, डॉ. राकेश शर्मा और डॉ. निशिकांत मौजूद थे। यह आयोजन न केवल चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धन का अवसर है, बल्कि डायबिटीज मुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम भी माना जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon