भीषण अग्निकांड में प्रभावित परिवारों से मिले MLA विजय खेमका, राहत सामग्री और आर्थिक सहयोग दिया

पूर्णिया: पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत कवैया पंचायत के बरबन्ना चौहान टोला वार्ड संख्या 09 में देर रात हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से MLA विजय खेमका ने मुलाकात की और क्षति का मुआयना किया। विधायक ने घायल मवेशियों का इलाज करवाने के साथ ही पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री जैसे प्लास्टिक शीट, सूखा राशन और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगजनी से प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ शीघ्र मिले और सरकारी सहायता राशि भी तत्काल जारी की जाए। इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, विनोद मेहता, बबलू चौहान, कन्हैया चौहान, सतीश चौहान, अंचल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और वेटनरी डॉक्टर भी मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon