संवाददाता : छात्र जदयू पूर्णियाँ महानगर अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने पटना स्थित आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कृति ‘निर्मला’ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की समस्याओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लंबित शैक्षणिक मुद्दों तथा विश्वविद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अमन श्रीवास्तव ने बताया कि नीतीश कुमार ने छात्र हितों से जुड़े सभी विषयों को गंभीरता से सुना और विश्वविद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक एवं आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता किशन भारद्वाज सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।मुलाकात के बाद अमन श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र जदयू आगे भी छात्र-छात्राओं के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पूर्णिया विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए निरंतर संघर्ष एवं प्रयास करता रहेगा।