PURNEA NEWS ; पूर्णिया के चूनापुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन में 01 जुलाई 2005 से संचालित केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर बिहार सरकार की माननीया मंत्री लेशी सिंह ने आज प्रगति यात्रा के दौरान आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने स्टाम्प शुल्क और निबंधन शुल्क को माफ करने और डिफेंस लैंड के लीज डीड का रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया। मंत्री के इस प्रयास से उम्मीद जताई जा रही है कि 19 वर्ष पुराने इस विद्यालय के भवन निर्माण में आ रही बाधाओं का समाधान जल्द हो सकेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा की सुविधाएं मिल सकें। सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने मंत्री के इस कदम को सराहते हुए धन्यवाद और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। Post navigationPURNEA NEWS ; प्रगति-यात्रा पूर्णिया के विकास-यात्रा की लिखेगा नई इबारत: संतोष कुशवाहा Nitish Kumar Pragati Yatra: पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक, सांसद पप्पू यादव ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उठाई मांग