PURNEA NEWS : उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय में किया गया सम्मानित

PURNEA NEWS ,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय के यादुका पट्टी स्थित सुमित्रा ज्ञान निकेतन में वार्षिक सत्र 24-25 का रिपोर्ट कार्ड सामारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया । आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वरी बिमल मौजूद थे । आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

 

मौके पर मौजूद अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद सावन कुमार ने कहा कि आज ग्रामीण परिवेश के बच्चे-बच्चियां शिक्षा के क्षेत्र में नित्य ऊंचे मुकाम हांसिल कर रहे हैं । उन्होंने मौजूद छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि आपलोग भी कड़ी मेहनत करें और ऊंचा मुकाम हांसिल करें । वहीं इस मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वरी बिमल ने कहा कि सुमित्रा ज्ञान निकेतन शिक्षा के क्षेत्र में अपने विद्यालय के बच्चों को उत्कृष्ठ शिक्षा प्रदान कर रहा है । उन्होंने कहा कि यह विद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है । जहां के बच्चे लगातार प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित होकर अपने विद्यालय सहित अपने समाज का नाम रौशन कर रहा है । इस मौके पर विद्यालय प्रधान कन्हैया यादुका, उप प्रधान विश्वजीत कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बर्धन किया । आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार के अलावे दर्जनों अभिभावक एवं सभी छात्र-छात्रा मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon