ARARIA NEWS /प्रिंस( अन्ना राय)। अररिया-फारबिसगंज रेलखंड पर एक पुल के समीप रविवार की सुबह को पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहे 14 वर्षीय छात्र की ट्रेन से गिरकर हो गई मौत। वही, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रानीगंज प्रखंड के रेहुवा गांव निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। वही, मृतक के परिजनों ने बताया कि सुजीत आठवीं कक्षा का छात्र था और वह सुपौल जिले के मधुबनी में अपनी नानी के घर जा रहा था। तभी एक पुल के समीप अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया। वही, इस घटना में उसकी मौत मौके पर ही हो गई। वही, इस घटना के सूचना मिलते ही अररिया आरएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को अररिया सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस जाँच में जुट गई।











Leave a Reply