PURNIA NEWS: भगवान शिवलिंग व राम जानकी की प्रतिमा लेकर श्रद्धालुओं ने की पूरे पंचायत की परिक्रमा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS प्रखंड के सर्व मनोकामना पूर्ण करनेवाली सपाहा गांव स्थित महारानी काली मंदिर में भगवान शिवलिंग व राम जानकी की प्रतिमा स्थापित करने से पहले श्रद्धालुओं ने कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत की परिक्रमा की तथा विधि-विधान से प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की। यह बता दें कि महारानी काली मंदिर में भगवान शिवलिंग व राम जानकी की प्रतिमा स्थापना को लेकर पांच दिवसीय आयोजन 9 अप्रैल से ही चल रहा है। यह आयोजन 14 अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले इसको लेकर शोभा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें हजारो श्रद्धालुओं ने भाग लिया था।

ठीक इसी तरह अब प्रतिमा स्थापना को लेकर श्रद्धालु प्रतिमा के साथ पूरे पंचायत की परिक्रमा को निकले। पूरे पंचायत की परिक्रमा करके वे पुनः महारानी काली मंदिर में पहुंचे तथा निर्धारित मंदिर के कक्ष में विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा को स्थापित किया गया तथा प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर मंदिर कमिटी के व्यवस्थापक सह शिक्षाविद देवेंद्र कुमार देव, परीक्षण मंडल, पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती समेत हजारो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *