ARARIA NEWS : अररिया मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, मृतक टीबी और जॉन्डिस जैसे बीमारी से था पीड़ित

ARARIA NEWS /प्रिंस( अन्ना राय)। अररिया मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वही, प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी मिथिलेश राम के रूप में हुई है। वही, बताया जा रहा है की मृतक टीबी और जॉन्डिस की बीमारी से पीड़ित था।वही, मृतक की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि शनिवार को जब वे जेल में मिलने गई थीं तब उस समय मिथिलेश ठीक दिख रहे थे। उन्होंने पत्नी से कहा था कि वे जल्द ही घर लौटेंगे। उन्होंने पत्नी को चिंता न करने की बात भी कही थी। लेकिन अगले ही दिन रविवार की अहले सुबह मिथिलेश की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें तुरंत अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद अररिया जेल प्रशासन ने उनके मौत की सूचना परिजनों दी। वही, सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वही, इस घटना के संदर्भ में अररिया कारागार अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने बताया की मिथिलेश कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें जॉन्डिस, टीबी और फेफड़ों में पानी भरने की समस्या थी। कारागार अधीक्षक ने बताया की उनका उपचार चल रहा था मंडल कारा के अस्पताल में और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच भागलपुर भी भेजा गया था। वही, इस मामले में जेल प्रशासन ने परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *