PURNIA NEWS: मोबिल के नाम पर धोखा! 122 लीटर जाली मोबिल जब्त, एक गिरफ्तार

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर थाना पुलिस ने नकली मोबिल के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 122 लीटर जाली मोबिल जब्त किया और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। घटना 12 अप्रैल 2025 की है, जब जांच पदाधिकारी सनी घोष (निवासी – पी-37, पी.एम. सरानी, कोलकाता) द्वारा अमौर थाना को सूचित किया गया कि मो. सोहराब (पिता – मोहसिन, निवासी – गिरधा, थाना – जलालगढ़, पूर्णिया) रामनगर पुल के पास स्थित अपने दुकान व गोदाम में भारी मात्रा में नकली मोबिल स्टोर कर बेच रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमौर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी कर Castrol Active 4T 20W-40 के 1 लीटर के 122 डब्बे (कुल 122 लीटर) नकली मोबिल जब्त किया तथा आरोपी मो. सोहराब को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में अमौर थाना के पु.अ.नि. जहांगीर अंसारी के नेतृत्व में पुलिस व सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। पुलिस ने जब्त नकली मोबिल को विधिवत सील कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में अमौर थाना की तत्परता और सक्रियता को लेकर स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *