PURNIA NEWS: मालपुर मध्यविद्यालय का भवन जर्जर, कभी भी छत हो सकती है धाराशायी, जा सकती है बच्चों की जान

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS मोहनपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव स्थित मध्यविद्यालय की स्थिति काफी जर्जर हो गई है तथा कभी भी इसकी छत धाराशायी हो सकती है। आजतक इसओर किसी का भी ध्यान नहीं गया है। यह बता दें कि मुख्यालय से लगभग बीस किलोमीटर दूर दक्षिण स्थित मालपुर गांव में बुनियादी विद्यालय है, जहां लगभग पांच सौ बच्चे शिक्षा पाते हैं। दूर्भाग्य है कि इस विद्यालय का भवन काफी जर्जर है तथा यह कभी भी धाराशायी हो सकता है तथा जानलेवा भी बन सकता है। यहां प्रायः जिला से भी अधिकारी आते हैं, परंतु कभी भी उनका ध्यान इसओर नहीं जाता है।

PURNIA NEWS

दूसरी बात कि यहां बच्चों के लिए प्रयाप्त कमरा भी नहीं है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन ठीक प्रकार चल सके। बच्चे कक्षा के अभाव में बरामदे पर नीचे बैठते हैं, उनके लिए एक बेंच-डेस्क भी नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि भवन पुराना होने के कारण छत टूटकर गिर रही है, जिससे बच्चों पर खतरा बढ गया है। यहां अधिकारी तो आते हैं, परंतु आजतक किसी ने भी इस समस्या के समाधान के लिए केाई कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि तत्काल प्रभाव से इस विद्यालय में नया भवन बनाए, ताकि बच्चों को समुचित शिक्षा मिल सके।

PURNIA NEWS

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon