PURNIA NEWS : थैलीसीमिया मरीजों के लिए अनोखी पहल चलंत रक्तदान अभियान की शुरुआत

PURNIA NEWS : थैलीसीमिया मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि और ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए थैलीसीमिया संघ परिवार ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। 1 से 8 मई तक चलने वाले इस अभियान में एक चलंत रक्त संग्रह वाहन रक्तदाताओं तक स्वयं पहुंचेगी। पूर्णिया में वर्तमान में 260 थैलीसीमिया मरीज चिन्हित हैं, जिन्हें प्रत्येक 15-20 दिनों पर रक्त चढ़ाना पड़ता है। स्थानीय सामाजिक संगठनों द्वारा नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन के बावजूद रक्त की कमी बनी रहती है। सदर अस्पताल पूर्णिया के सिविल सर्जन ने रेड क्रॉस सोसायटी लाइन बाजार के माध्यम से चलंत रक्त संग्रह वाहन और मेडिकल टीम उपलब्ध कराई है। वातानुकूलित इस वाहन में तीन रक्तदाता एक साथ बैठकर रक्तदान कर सकते हैं। अभियान का शुभारंभ 1 मई (बृहस्पतिवार) को बनमनखी के प्रह्लाद स्थान से किया जाएगा। इस अवसर पर बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि थैलीसीमिया एक गंभीर बीमारी है जिसमें मरीजों के बोन मैरो में रक्त नहीं बन पाता है। इससे पीड़ित व्यक्तियों को ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का खतरा रहता है। रक्तदाताओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, वे फोन कॉल पर वाहन को अपने स्थान तक बुला सकते हैं। इसके लिए निम्न मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं: 6203439386, 9570996170, 9431060669, 9431097188। विशेष बात यह है कि 8 मई को विश्व थैलीसीमिया दिवस भी मनाया जाता है। श्रीराम सेवा संघ, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, ग्रीन पूर्णिया, साइकिल एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon