Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNIA NEWS : मक्का लदा ट्रेक्टर पलटने के बाद उसके नीचे दबने से किसान की मौत

By अंग इंडिया न्यूज़
May 4, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनमा पंचायत में मक्का लदा ट्रेक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गयी । मृतक किसान सोनमा पंचायत के वार्ड 7 लखनपुर गांव निवासी रामलखन मेहता का पुत्र श्रीधर मेहता (45 बर्ष) था । मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर श्रीधर मेहता अपना ट्रेक्टर लेकर अपने खेत मक्का का भुट्टा लाने बंडेली बहियार गया था । अपने खेत से मक्का का भुट्टा लोडकर घर आने के दौरान बंडेली बहियार में कारी कोशी नदी के किनारे अचानक ट्रेक्टर पलट गया । मक्का का भुट्टा लदा ट्रेक्टर ट्रेलर पलटने से उसके नीचे दबने से ट्रेक्टर चला रहे किसान श्रीधर मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों एवं उसके परिजनों के द्वारा काफी प्रयास कर उसके शव को ट्रेक्टर के नीचे से निकाला गया और शव को घर लाने का काम किया गया ।

इधर दूसरी तरफ घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा अकबरपुर थाना को दिया गया । घटना की जानकारी पाते ही अकबरपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान चौधरी सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए । वहीं घटना की जानकारी पाकर सोनमा पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, समाजसेवी आशीष कुमार कश्यप, डीलर बमभोला यादव सहित दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे । घटना के बाद से मृतक के परिवार सहित समूचे लखनपुर गांव में मातम पसर गया है ।

Tags:

PURNIA NEWSPURNIA NEWS आनंद यादुका :PURNIA NEWS: Farmer dies after being crushed under a tractor loaded with corn after it overturns
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारम्भ

Next

SAHARSA NEWS : विधायक ने शहर के बटराहा मुहल्ले में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme