PURNIA NEWS विमल किशोर : रोड नहीं तो वोट नहीं बिजलिया गांव के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट का बहिष्कार करने का लिया निर्णय । ग्रामीणों ने लिखित आवेदन बीडीओ को दिया और प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी पूर्णिया ,अनुमंडल पदाधिकारी बायसी एवं मुख्यमंत्री बिहार पटना को भेजा ।दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले अगर बिजलिया गांव में सड़क नहीं बनती है तो वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि बरबट्टा पंचायत के बिजलिया गांव के ढाई सौ परिवारों के आबादी का आवागमन का एकमात्र कच्ची पगडंडी सड़क है।

जिसमें 6 माह तक पानी में चलना लोगों की मजबूरी बनी हुई है। लोगों ने सड़क निर्माण की मांग। मांग करने वालों में मो वहीद, तबारक ,मजलूम, मोहम्मद मोहसिन, हन्नान, सुगदेव हरिजन, रामू हरिजन, रमेश हरिजन ,मुन्ना हरिजन, मुसे हरिजन, मुकेश हरिजन ,अरुणा देवी, सफीना, शांति देवी ,रीमा देवी, सकली देवी, ललिता देवी, बबली देवी ,भारती देवी, कविता देवी एवं मुन्नी देवी आदि सहित अन्य ग्रामीण शामिल है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *