ARARIA NEWS/फारबिसगंज में सरस्वती पूजा व शब-ए- बरात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)।फारबिसगंज में सरस्वती पूजा व शब ए बरात के त्योहार को लेकर आदर्श थाना में जिलाधिकारी अनिल कुमार व पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. वही, इस बैठक में प्राइवेट विद्यालयों के प्राचार्य व पूजा समिति के सदस्यों सहित अनुमंडल क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपने विचारों व सुझावों को रखा. वही, इस मौके पर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय ने कहा कि सरस्वती पूजा में लाइसेंस लेना अनिवार्य है. लाइसेंस के लिए सभी आवेदन कर दें. मौके पर मौजूद पूजा समितियों के सदस्यों व गणमान्य लोगों व कनीय पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद अररिया जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि पर्व त्योहार को शांति पूर्ण माहौल में मनायें और डीएम ने कहा कि लाइसेंस धारी व उसमें मौजूद सभी सदस्य जिम्मेदार लोग हैं, वे अपनी जिम्मेदारी को समझे और उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा में लाइसेंस ले व लाइसेंस में दिये गये शर्तों का अनुपालन करें. डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है। वही, इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज मुख्य पार्षद वीणा देवी, डीसीएलआर अमित कुमार, फारबिसगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ,फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी वाहिद अंसारी, मनोज पांडेय, सरपंच मनोज मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon