SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पटुआहा में आगामी 15 मई को रेडियो ईस्ट एन वेस्ट 88.4 एफ.एम के शुभारंभ के मौके पर माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान के आगमन को लेकर जिलाधिकारी वैभव चौधरी पुलिस कप्तान हिमांशु ने स दल बल पहुंच राज्यपाल के प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विंदुवार चर्चा करते हुए स्थल का जायजा लिया।डीएम एसपी ने ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन पटना के चेयरमैन सह कार्यक्रम संयोजक डाॅ रजनीश रंजन के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बन रहे पंडाल,सुरक्षा व्यवस्था,मिनट टु मिनट कार्यक्रम हेल्ली पैड, रुट मैप जिस मार्ग से राज्यपाल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे एवं हेल्ली पैड स्थल पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर देने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। निरिक्षण के दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए अतिथियों के आगमन एवं निर्गमण शुद्ध पेयजल,संचालन सहित अन्य मंचीय ढांचा निर्माण व अन्य विंदूओं पर चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन के साथ विचार-विमर्श किया गया। पंडाल संरचना डी ऐरिया के निर्माण हेतु एफ.एम रेडियो के कार्यक्रम निदेशक मुक्तेश्वर मुकेश कोसे जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर डीएम एसपी के साथ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजय कुमार सिन्हा,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय अमित कुमार उपस्थित थे।इस अवसर पर ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा, ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज सहित अन्य मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *