SAHARSA NEWS/जिला गंगा समिति,टास्क फोर्स/एकल प्लास्टिक उपयोग संबंधित बैठक का आयोजन

SAHARSA NEWS/अजय कुमार : जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जिला गंगा समिति,जिला टास्क फोर्स/एकल प्लास्टिक उपयोग संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की संग्रहित कचरे के निपटान हेतु गोबरगढ़ा में एम०आर०एफ० केंद्र का निर्माण विचाराधीन है।इस निमित आवश्यक एक एकड़ अतिरिक्त भूमि हेतु संबंधित विभाग बुडको द्वारा सक्षम प्राधिकार से पत्राचार किया गया है,निर्देश दिया गया कि अद्यतन स्थिति से अविलंब अवगत कराया जाए।महिषी प्रखंड में स्नान घाट एवं शौचालय के निर्माण हेतु योजना क्रियान्वयन के लिए पत्राचार किया जा चुका है,पुन पत्राचार का निर्देश दिया गया है।जिला गंगा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से संबंधित जनजागरूकता कार्य के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।एकल प्लास्टिक उपयोग प्रतिबंध संबंधित कार्यों समीक्षा के क्रम में सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं नगर निगम में एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है।जिला कृषि पदाधिकारी को सलाहकार समितियों की बैठक में एकल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा इसका उपयोग करते पाए जाने पर वैधानिक कारवाई के संबंध में अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित बैठक में विधायक गुंजेश्वर साह,अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी,एसीएफ, डीपीआरओ (पंचायत) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *