PURNIA NEWS: पूर्णिया में पक्की नाला का उद्घाटन, स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कदम

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया नगर निगम वार्ड 25 के विवेकानंद कॉलोनी अंतर्गत विधायक निधि से निर्मित केपीएस स्कूल से भाया काली मंदिर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस चौक तक पक्की नाला का उद्घाटन सदर विधायक विजय खेमका ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता अधिवक्ता विकास झा, तेजस्वी यादव, उषा दास, वार्ड पार्षद अंजनी साह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विधायक ने कहा कि पूर्णिया में एनडीए सरकार की योजनाओं से सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिसमें रोड, नाला निर्माण और जल निकासी योजना प्रमुख हैं। उन्होंने आगामी दिनों में 87 करोड़ की राशि से पांच बड़े नालों का निर्माण भी बताया। इसके अलावा, गंगा दार्जलिंग सड़क, पॉलेटेक्निक चौक, रजनी चौक तक चौड़ीकरण और लगभग दस हजार घरों में LPG गैस पाइपलाइन कनेक्शन की आपूर्ति की जानकारी दी। विधायक ने पूर्णिया को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प लिया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon