आई.टी.आई. फारबिसगंज में एलुमनी मीट–2025 का भव्य आयोजन, छात्रों और पूर्व छात्रों ने साझा की सफलता की कहानियाँ

ARARIA NEWS : आई.टी.आई. कॉलेज, फारबिसगंज में 30 दिसंबर 2025 को एलुमनी मीट–2025 का भव्य आयोजन किया गया, जो युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के गठन के बाद संस्थान का पहला आधिकारिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री रामाशंकर पासवान, ग्रुप अनुदेशक अमरेन्द्र मांझी, दिनेश राम, जवाहर शर्मा और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियाँ साझा कर वर्तमान छात्रों को प्रेरित किया, जबकि संस्थान ने उन्हें फूलों की माला और मेडल से सम्मानित किया। वर्तमान छात्रों ने स्वागत गीत, रिकॉर्डिंग डांस और कॉमेडी प्रस्तुति जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुदेशक जगन्नाथ कौशल, संजय कुमार, रजनीश कुमार, अभय कुमार बिट्टु, पिंटू कुमार और अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *