पूर्णिया के बायसी पीएचसी में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित, 82 स्वास्थ्यकर्मी हुए शामिल

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ, जिसमें 82 स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अहमर हसन ने किया। इस अभियान में 5 आशा फैसिलिटेटर, 68 आशा कार्यकर्ता और 9 ममता कार्यकर्ता शामिल हुईं। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक किंकर घोष, सामुदायिक उत्प्रेरक वंदना कुमारी, परिवार नियोजन सहायक परवेज आलम सहित पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक मयंक राणा और वरिष्ठ समन्वयक ब्यूटी कुमारी ने भी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पूर्णिया का प्रजनन दर 3.7 है, जो बिहार के औसत 3.0 से अधिक है, जिससे स्पष्ट होता है कि जिले में परिवार नियोजन को लेकर अधिक जागरूकता और हस्तक्षेप की आवश्यकता है। विश्व गर्भनिरोधक दिवस (26 सितंबर) की पूर्व संध्या पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के महत्व पर उन्मुखीकरण (orientation) दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के बीच उचित अंतराल रखना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए जरूरी है और यह पूरे परिवार की समृद्धि से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *