PURNEA NEWS स्वयंसेवी संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के पूर्णियाँ इकाई की प्रभारी सुषमा झा के नेतृत्व में समूह की सखियों द्वारा शहर के एक होटल में होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के सखियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया।समूह की सखियों ने जय-जय भैरवी असुर भयाउनि गीत के पश्चात् अन्य गीत गाकर अपना एवं उपस्थित समुदाय का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर सखियों द्वारा गीत-संगीत का सफल एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के पूर्णियाँ इकाई की प्रभारी सुषमा झा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमलोगों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर समाज में एकता एवं सौहार्द का वातावरण बनाने का संकल्प लिया। आज ही पालिटेकनिक चौक स्थित मन्दिर परिसर में सफाई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सफाई का कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को संदेश देना एक उद्देश्य था।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मकर संक्रान्ति मास में भी कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिनमें अनाथालय एवं बृद्धाश्रम में सेवा आदि प्रमुख रहा।मौके पर पूर्णियाँ समूह की सखियों में श्रीमती साधना चौधरी, प्रतिभा झा, नूतन ठाकुर, लवली झा, अनिता झा, नूतन सिंह, नूतन झा, सुनीता सर्राफ, प्रीति सिंह, गौरी झा, नूतन मिश्रा, रश्मि राखी एवं अदिति के अतिरिक्त अन्य सखियाँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम की समाप्ति पर उपस्थित लोगों के प्रति प्रभारी सुषमा झा ने आभार प्रकट किया।

गौरी कान्त झा

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *