Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
A two-year-old girl died after drowning in a water pit at her doorstep.
पूर्णिया

दरवाजे पर बने पानी के गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

By अंग इंडिया न्यूज़
January 17, 2026 1 Min Read
0

संवाददाता अंग इंडिया, पूर्णिया आनंद यादुका /

भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 मुशहरी टोला में दरवाजे पर बने पानी के गड्ढे में डूबने से दो बर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी । मृतक बच्ची निधि कुमारी मधेपुरा जिला के महुआ सिंगारपुर गोढ़ीयारी टोला निवासी अखिलेश सिंह की पुत्री थी। निधि अपने माता-पिता के साथ भवानीपुर स्थित ननिहाल आई हुई थी। मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मासूम निधि खेलते-खेलते आंगन से बाहर निकलकर घर के दरवाजे पर पहुंच गई, जहां बने पानी के गड्ढे में गिरकर वह डूब गई। कुछ देर बाद जब परिजन घर से बाहर निकले तो बच्ची को पानी में डूबा देख हड़कंप मच गया।

परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को पानी से बाहर निकाला और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. के. चौधरी ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक बीरेंद्र कुमार नट सदलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इधर इस हृदयविदारक घटना के बाद बच्ची के ननिहाल में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
amor-sasural-bahu-bharn-poshan-2026
Previous

अमोर में ससुराल-बहू विवाद सुलझा, ससुर ने बहू को भरण-पोषण हेतु दिया ₹2000

Purnea University's syndicate meeting concluded, all proposals approved unanimously.
Next

पूर्णिया विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक संपन्न, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme