लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह की जीत पर बाजार में निकाला गया विजय जुलूस

सहरसा, अजय कुमार : बिहार विधानसभा में एनडीए के प्रचंड बहुमत व सिमरी बख्तियारपुर से लोजपा (रा.) के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के जीत के बाद आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही सोमवार को विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में एनडीए नेता, कार्यकर्ता, महिला व युवा मौजूद रहे। विजय जुलूस की शुरुआत स्टेशन से निकल कर मुख्य बाजार, पोस्ट आफिस चौक, ब्लाक चौक होते हुए डाक बंगला चौक पर पहुंच कर समाप्त हो गई।

विजय जुलूस के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह के जोड़ी मोदी या नीतीश जी के हिट होई……. वह देश का है दीवाना जिसका देश दीवाना है जैसे गाने पर एनडीए नेता व कार्यकर्ता नाचते गाते नजर आए। इस दौरान एनडीए नेताओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी। विजय जुलूस के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू, भजपा नेता अरविंद भगत, विनोद कुमार भगत, रेखा देवी, अमित केशरवानी, रंजन गुप्ता, मंगल मुखिया, विजय शर्मा सहित सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *